बिजली कर्मचारियों ने दी 10 मई से हड़ताल की चेतावनी,हड़ताल में 45000 बिजली आउटसोर्स  कर्मचारी होंगे शामिल 

भोपाल।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)    मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स  के बाद अब बिजली कर्मचारियों ने सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी है बिजली कर्मचारी संघ के नेता रमेश राठौर ने बताया कि लंबे समय से सरकार से कई मांगों को लेकर बातचीत चल रही थी।लेकिन सालोंबाद भी जब हमारी मांगों को नहीं माना गया तो अब हड़ताल के सिवाय कोई रास्ता नहीं दिख रहा है ।सभी कर्मचारी 10 मई से हड़तालपर जाएंगे। इस हड़ताल में 45000 बिजली आउटसोर्स  कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें भी फ्रंटलाइन वर्कर  में शामिल किया जाए साथ ही उन्होंने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है आपकी जानकारी के लिए बता दे की बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को इस बार  फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर  शामिल नहीं किया गया है जबकि पिछले साल इन्ही कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर कोरोना योद्धा मेंशामिल किया गया था.   मध्य प्रदेश बिजली निजीकरण विरोधी संयुक्त मोर्चा और मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लॉय एवं इंजीनियर के आव्हान परप्रदेश भर के 45000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारी 10 मई से बिजली संबंधित कार्य का बहिष्कार करेंगे। जानिए क्या है उनकी 8 सूत्रीय मांगे:  1.विद्युत दुर्घटना में मृत कर्मचारी के परिवार को          2000000 का मुआवजा राशि  दी  जानी चाहिए। 2. बिजली विभाग को मुख्यमंत्री  कोविड-19  योद्धा कल्याण योजना में शामिल किया जाए। 3.  बिजली कंपनियों के निजीकरण पर रोक लगा दी जाए। 4. बिजली कंपनियों में आउटसोर्स कर्मचारियों के जो नए टेंडर हुए हैं उसमें कंपनियों द्वारा अवैध वसूली  पर रोक लगा दीजाए। 5. आउट सोर्स कर्मचारी का बिजली कंपनियों में संविलियन किया जाए। 6. बिजली कंपनियों में आउटसोर्स कर्मचारियों के नए टेंडर हुए है। जिसमें पुराने बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाला जा रहा हैसंगठन की मांग है पुराने आउट सोर्स कर्मचारियों को यथावत नौकरी पर रखा जाए। 7. बिजली कंपनियों ने नियमित कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों को अग्रिम चिकित्सा राशि प्रदान की है। बिजली आउटसोर्सकर्मचारियों को  भी अग्रिम चिकित्सा राशि में शामिल किया जाए। 8 .बिजली कंपनियों से ठेकेदारी प्रथा खत्म कर नई भर्ती में बिजली आउटसोर्स  कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए। इस तरह से उनकी माँगो को माना जाए इसलिए कर्मचारी हड़ताल करने को उतारू है आगे कर्मचारी संघ के नेता ने चेतावनी दी है कि यदिकर्मचारी हड़ताल पर चले गए तो प्रदेश में बिजली गुल हो जाएगी और इसकी जिम्मेदार सरकार खुद होगी.

जनता कर्फ्यू 17 मई तक,निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर्स की विजिटिंग फीस एवं ऑक्सीजन की दर पर होगा नियंत्रण 

उज्जैन 06 मई।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आज कोविड प्रभारी मंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जनता कर्फ्यू की अवधि 17…

आज से अनिश्चितकाल के लिए निरस्त,इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन भी बंद कर दी रेलवे ने

इंदौर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  रेलवे प्रशासन ने लंबी दूरी की टे्रनों के साथ-साथ अब पैसेंजर ट्रेनें भी बंद करना शुरू कर दिया है। इंदौर  से उज्जैन के बीच सुबह-शाम चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को आज से अनिश्चितकाल के…

कंट्रोल की दुकान से हो रहा था खराब गेंहू व चावल वितरित , खराब खाद्यान जप्त, दुकान निरस्त,दर्ज किया प्रकरण 

उज्जैन 4 मई।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  अशोक नगर फ्रिगंज उज्जैन में संचालित श्री महालक्ष्मी प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 84 के विक्रेता मनीष जैन द्वारा उपभोक्ताओं को दुकान में रखा हुआ पुराना खराब…

प्रदेश में लागू पाबंदियों का असर, एक्टिव केसों में आयी कमी, स्‍वस्‍थ होने वालों का बढ़ा आंकड़ा

भोपाल ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  मध्य प्रदेश के लिए कोरोना की दूसरी लहर के बीच राहत भरी खबर है. प्रदेश में 2 मई को एक बार फिर कोरोना को मात देने वालों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही…

पेड़ काटना युवक को पड़ा भारी, वन विभाग ने लगाया 1.2 करोड़ रुपए का जुर्माना

भोपाल।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  मध्य प्रदेश के रायसेना जिले में वन विभाग के अधिकारी ने दो पेड़ों को काटने पर एक आदिवासी युवक पर 1.2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया। अधिकारी ने बताया कि पेड़ की वास्तविक…

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों पर लगायें रासुका – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

ग्वालियर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)     गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के अंतर्गत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल-रूम,…

कोरोना से लड़ाई में सहयोग करने का आह्वान,दशहरा मैदान पर जन स्वास्थ्य रक्षकों व ग्रामीण क्षेत्र के प्राइवेट प्रैक्टिशनरों की बैठक

उज्जैन ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  आज देर रात दशहरा मैदान पर ग्रामीण क्षेत्र में कार्य जन स्वास्थ्य रक्षकों व प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर्स की कार्यशाला आयोजित की गई । इसमें आई एम ए के डॉक्टर्स ने कोरोना…

हनुमान जी सांस और स्वास दोनों के देवता है, जल्द दिलाएंगे निजात

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   बाबा बाल हनुमान भक्त मंडल द्वारा मंगलवार को 10 ऑक्सीजन  कंसट्रेटर मशीन जरूरतमंदों के लिए समर्पित की गई। नियत दिवस के लिए मरीज के उपयोगार्थ यह मशीन मुहैया कराई जाएगी। राम कथा व्यास…

उज्जैन जिले की संपूर्ण राजस्व सीमाओं के अंतर्गत धारा 144 के तहत आदेश जारी,21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में जनता कर्फ्यू

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने एवं जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से उज्जैन जिले की संपूर्ण राजस्व सीमाओं के…