उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती गुरुवार को शहर में उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। श्री राठौर क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के मार्गदर्शन और राठौर युवा संगठन के तत्वावधान में शहर में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाजजनों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का संदेश दिया।
वाहन रैली का शुभारंभ गोंदा की चौकी स्थित मदन मोहन मंदिर से हुआ। रैली में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और बग्गी में वीर शिरोमणि का चित्र विराजित था। बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में दोपहिया वाहनों और घोड़ों पर सवार होकर निकले। मार्ग में जगह-जगह समाजजनों द्वारा वाहन रैली का भव्य स्वागत किया गया। यह रैली गोंदा चौकी से प्रारंभ होकर बुधवारिया, कमरी मार्ग, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड और दानीगेट होते हुए शिप्रा तट स्थित वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की छत्री पर पहुंची।
शिप्रा तट पर समाजजनों ने वीर शिरोमणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर दुर्गादास चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर वीर दुर्गादास छत्री के जीर्णोद्धार के लिए समाजजनों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार भी व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में तेज कुमार राठौर, शिव नारायण राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, धर्मेंद्र मगरवा, मदन लाल राठौर, संतोष राठौर, संजय सर, विजय पीएचई, राजेंद्र परमार, आशीष राठौर, छगन लाल राठौर, निर्मला चौहान, पत्रकार धर्मेन्द्र राठौर, तेजसिंह चोहान,लोकेश राठौर,गोपाल राठौर, राहुल राठौर, दीपक राठौर, जितेंद्र राठौर, अशोक राठौर, अर्जुन परिहार, मधु राठौर, अनुराधा राठौर, भावना राठौर, ओम प्रकाश और लक्ष्मी नारायण सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
