1983 से राजनीति में हैं सक्रिय, भाजपा नेता अशोक देवड़ा नगर निगम में एल्डरमैन मनोनीत

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक देवड़ा को नगर निगम में एल्डरमैन (वरिष्ठ पार्षद) मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
अशोक देवड़ा का लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान रहा है। उन्होंने वर्ष 1983-84 में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में अपनी सार्वजनिक यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद वे जनता विद्यार्थी मोर्चा के संयोजक रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित विश्वनाथ व्यास के जिला अध्यक्ष कार्यकाल में उन्होंने जिला मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी निभाई। साथ ही वे भाजपा दौलतगंज मंडल अध्यक्ष और भाजपा उत्सव प्रकोष्ठ के नगर संयोजक भी रहे हैं। वर्ष 2005 के नगर निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड क्रमांक 18 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था।
एल्डरमैन के रूप में मनोनयन पर अशोक देवड़ा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन-आलोट लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।