10 वर्षों से निरंतर जारी है प्रदेश की मेरिट में आओ, एक लाख पुरस्कार पाओ योजना, 5 लाख के पुरस्कार से 14 स्टेट मेरिट सहित 300 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उभरता राठौर समाज मिशन द्वारा 10वां राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह इस वर्ष ऐतिहासिक रूप से मनाया जा रहा है। समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2026, शनिवार दोपहर 12.30 बजे टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच में किया जाएगा। आयोजन के प्रायोजक जिला राठौर समाज नीमच एवं जिला कार्यकारिणी नीमच है।
सामाजिक उत्प्रेरक आर.एन. राठौर ने बताया कि इस वर्ष समारोह में समाज के 14 बच्चों ने स्टेट मेरिट और 16 बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। इनके साथ ही मध्यप्रदेश बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले लगभग 300 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को टेबलेट, चांदी के मेडल, शील्ड, प्रमाण पत्र एवं लगभग 5 लाख रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा को समर्पित एक दशक –
आर.एन. राठौर ने बताया कि प्रदेश की मेरिट में आओ, एक लाख पुरस्कार पाओ योजना विगत 10 वर्षों से निरंतर जारी है। इन 10 वर्षों में अब तक 1700 से अधिक प्रतिभाओं को 40 लाख रुपये से अधिक के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
इस 10वें वर्ष को अविस्मरणीय बनाने के लिए विशेष स्मारिका गौरव पथ 2017 से 2026 का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें अब तक सम्मानित हुई प्रतिभाओं की तब और अब की प्रेरक यात्रा, रोचक किस्से, कहानियां और संस्मरणों को संजोया जाएगा।
इस वर्ष के स्टेट मेरिट में चयनित प्रतिभाएं –
कक्षा 12वीं में : हंसिका राठौर (कोलारस, शिवपुरी), अमन राठौर (भानपुरा, मंदसौर), सोनू राठौर (मंडीदीप, रायसेन), मोनिका राठौर (ग्राम इमलिया, मुरैना), जय राठौर (टिमरनी, हरदा)
कक्षा 10वीं में : नंदनी राठौर (ग्राम पारसोल, ईसागढ़), अनुष्का राठौर (ग्वालियर), राजीव कुमार राठौर (शिवपुरी), ऋषभ राठौर (मुरैना), कु. दृष्टि सिंह राठौर (मेहगांव, भिंड), कु. राखी राठौर (ग्वालियर), कु. पीयू राठौर (बैतूल) सहित अन्य।
आयोजन के प्रेरणा स्रोत : आर.एस.जी. राठौर (जिला एवं सत्र न्यायाधीश), अनिल राठौर (कलेक्टर), राजेश राठौर (अपर कलेक्टर), दुर्गेश राठौर (लोकायुक्त एसपी), कु. हर्षिता देवड़ा (डिप्टी कलेक्टर), डॉ. एम.के. राठौर (सेवानिवृत्त डीन मेडिकल कॉलेज), डॉ. नरेंद्र राठौर।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोज राठौर (इंदौर), डॉ. आर.एस. राठौर (छतरपुर), मुकेश राठौर (भोपाल), शांतिलाल राठौर नीमच, मुकेश राठौर जालिनेर, गोपाल राठौर (कलमखार), वीरेंद्र राठौर (आष्टा), दिलीप राठौर (खरगोन), राजेश सोलंकी खाचरौद, विजय राठौड़ कसरावद, हरीश राठौर लड्डू इंदौर, ललित राठौर इंदौर, ओमप्रकाश राठौर नीमच, मोहनलाल राठौर गौतमपुरा, अशोक राठौर (जावरा वाले) उज्जैन, मदनलाल राठौर साबूखेड़ी वाले, शिवनारायण राठौर दानी गेट, भुवनेश राठौर हेमू चीलेवाले, दिलीप मगरवा, बंशी राठौर ठेकेदार, जितेंद्र राठौर, नरेश राठौर कंचनपुरा, दिलीप राठौर ग्वालियर पंजीयन प्रभारी, गोविंद राठौर पत्रकार, जितेंद्र राठौर, राठौड़ प्रयास पत्रिका, धर्मेंद्र राठौर पत्रकार, सहित प्रदेश भर के सामाजिक बंधुओं ने तन-मन-धन से सहयोग की अपील की है