सरकार ने की वादाखिलाफी, पहले बिजली का बिल माफ किया अब वसूल रहे

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  उज्जैन दक्षिण विधानसभा के वार्ड 53 में शुक्रवार को घर चलो, घर-घर चलो अभियान आनंद नगर झुग्गी झोपड़ी से प्रारंभ हुआ। आनंद नगर कॉलोनी, नंदानगर, बसंत विहार आदि क्षेत्रों में कांग्रेसियों ने भ्रमण किया। जहां लोगों में सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के प्रति आक्रोश नजर आया, आमजन ने कहा कोरोना काल में बिजली बिल माफ किया और भाजपा की शिवराज सरकार वर्तमान में पुनः बिजली बिल में जोड़कर वसूल कर रही हैं।

देवव्रत यादव के अनुसार अभियान में अशोक शर्मा, आशीष भदाले, मनीष गोमे, सतीश मरमट, कमलेश वाडिया, राजेश पेड़वा, प्रकाश मेहर, राजेश, उमेश जाटवा, जयेशकुमार लाला, निलेश मेहरा, यशवंत चौहान, विशु यादव, अभिषेक भारद्वाज, राज उदयवाल, विजय चौहान, अनमोल परिहार, ओम भारद्वाज, नरेन्द्र राठौर, भरत पोरवाल, रवि राठौर, अशोक प्रजापति, चंदन बैरवा, जितेश वर्मा, मनीष गोमे, अंकित यादव, संजय राठौर, सुनील मरमट, अजय शर्मा, समीर श्रीवास्तव, प्रकाश मेहरा, राजू भारती, अशोक भारती, सन्नी, सौरभ ठाकुर, हेमंत कुमार, दीपक जाटवा, जाटजी, हरिसिंह पंवार, चेतन परमार, रवि गरोड़ा आदि मौजूद रहे। आज 19 फरवरी को शाम 5 बजे वार्ड 49, 50 में घर चलो घर-घर चलो अभियान ऋषिनगर शापिंग कॉम्पलेक्स से प्रारंभ होगा।