नवरात्रि के अवसर पर निशुल्क यात्रा 19 अक्टूबर को,महिलाओं को कराए जाएंगे नौ देवियों के दर्शन 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) नवरात्रि के अवसर पर निशुल्क महिलाओं को नौ देवियों के दर्शन कराए जाएंगे। शेशांत चन्देरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर गुरुवार को टावर चौक से महिलाओं को नौ देवियों के दर्शन के लिए बस से लेजाया जाएगा। यात्रा पर जाने के लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना जरुरी रहेगा। जिसमें शहर की प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा पर चलने वाली महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था एवं यात्रा निशुल्क रहेगी। इस नंबर पर फोन कर महिला रजिस्ट्रेशन कर सकती है। 9827793212, 9893064007