राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में मप्र टीम से खेलेंगे उज्जैन के तीन खिलाड़ी, शिर्डी में 31 अक्टूबर तक होगा आयोजन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महाराष्ट्र के शिर्डी में 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही पोनी सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की टीम में उज्जैन जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
राखी चौहान ने बताया कि खेल विभाग के सॉफ्टबॉल ग्राउंड से उधयन राज पवार, युवराज राठौर और परिधि राठौर ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश की टीम में अपनी जगह बनाई है। इन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने पर जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा ने उन्हें बधाई दी और शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ लौटने की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही खेल विभाग के अशोक मालवीय और अलीशा खान ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की।