सीएम के आवास पर कई सेलेब्स पहुंचे, गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुँचे सलमान खान और शाहरुख खान

मुंबई ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सलमान खान और शाहरुख खान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। शाहरुख खान ब्लू कलर के कुर्ते में थे, जबकि सलमान रेड कुर्ते में नजर आए। सीएम शिंदे ने शाहरुख और सलमान का शॉल देकर स्वागत किया। उन्होंने दोनों स्टार्स को गणेश जी की मूर्ति भी गिफ्ट की।

इसके अलावा सलमान की बहन अर्पिता भी अपने पति आयुष शर्मा के साथ पहुंची थीं। सीएम के आवास पर कई अन्य सेलेब्स भी पहुंचे थे। इसमें भूषण कुमार, आशा भोसले, ​पंकज त्रिपाठी, अर्जुन रामपाल, बोनी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आईं। सीएम के आवास में शाहरुख खान की मुलाकात जैकी श्रॉफ से हुई। शाहरुख ने उन्हें प्यार से गले लगाया और किस भी किया। ये मोमेंट कैमरे में कैद हो गया।