फरीदाबाद।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) दिल्ली एनसीआर से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि धनतेरस, 6 नवंबर की रात एक शख्स ने तीसरे फ्लोर पर रहने वाले युवक ने ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला फरीदाबाद के सेक्टर-21C का है, जहां टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ पर उन्हीं की बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर पर रहने वाले मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से शुक्रवार की रात हमला कर दिया। आरोपी ने परमजीत पर करीब 15 राउंड फायरिंग की, जिसमें से सात गोलियां परमजीत को जाकर लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक परमजीत धनखढ़ अपने भांजे की शादी के चलते सिंगापुर से फरीदाबाद आए थे। वह टेक महिंद्रा कंपनी में एशिया हेड थे। पुलिस के अनुसार मृतक परमजीत फरीदाबाद के सेक्टर 21C के रहने वाले थे और गोली चलाने वाला भी उनकी ही बिल्डिंग में ऊपर वाली मंजिल में रहता था। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों में कुत्ते को पॉटी कराने और गाड़ी पार्किंग को लेकर तगड़ा विवाद था। शुक्रवार रात जब परमजीत जिम से लौटे तो मोनू से गाड़ी हटाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने उन पर गोली चला दी।
