हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज तीनों इकाइयों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह,प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज, महिला मंडल एवं युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में नगरकोट स्थित हरियाणा गौड़ धर्मशाला एवं छात्रावास में स्थित भगवान श्री हरितेश्वर महादेव के समक्ष अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत छप्पन भोग परोसे जाकर भगवान को अर्पित किए एवं विप्र संगठन, महिला मंडल एवं युवा मंच के तीनों संगठनों के प्रबंध कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के साथ 75 से अधिक कक्षा नर्सरी से लेकर स्नातक, स्तानकोतर तक के एवं इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओ में अग्रणी रहे छात्र छात्राओं का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा (बोहरा), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा (कालवानीया) के अतिरिक्त महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी के आतिथ्य एवं उज्जैन समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरुण शर्मा (सिंगवाडीया) की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री हारीतेश्वर महादेव, माताश्री पार्वतीजी, श्री गणेशजी, श्री कार्तिकेयजी, एवं नंदी महाराज (शिव परिवार) के समक्ष छप्पन भोग परोसे जाकर भगवान को भोग अर्पित कर महा आरती की गई। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों के आमंत्रण के साथ कत्थक नृत्य में अग्रणी रही समाज की बालिका सिध्दि शर्मा ने नृत्य के साथ आकर्षक गणेश वंदना प्रस्तुत की। बाद में मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र भेट कर अभिनंदन किया गया। पश्चात उज्जैन समाज विप्र संगठन के अध्यक्ष वरुण शर्मा, मंत्री बृजमोहन शर्मा तथा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा बड़गोती, मंत्री पुष्पलता शर्मा एवं युवा संघ के अध्यक्ष विवेक शर्मा, मंत्री भुवनेश शर्मा, संगठन मंत्री रोहित शर्मा के साथ समस्त अन्य पदाधिकारी व प्रबंध कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को महासभा के मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने शपथ ग्रहण कराई। तत्पश्चात कक्षा नर्सरी से लेकर स्नातक व स्तानकोतर तक के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहे प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मंचासीन अतिथि एवं तीनों प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा बारी बारी से अंगवस्त्र से स्वागत कर उपहार एवं प्रमाण पत्र भेटकर सम्मानित किया। इसी दौरान विगत 6 वर्षों से उज्जैन समाज के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे निर्वतमान अध्यक्ष दिलीप शर्मा (पंचोली) को, इंडोनेशिया में कत्थक नृत्य में झलक दिखला जा के कार्यक्रम में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित समाज की 10 वर्षीय छात्रा सिद्धि पिता धर्मेंद्र शर्मा को एवं 500 से ज्यादा लोगो का ब्लड डोनेट करवाने व स्वास्थ्य सम्बंधित सभी की निस्वार्थ मदद करने वाले डॉ राहुल शर्मा नागदा को शाल, श्रीफल  भेट कर सारस्वत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी सुरेश बसावला, राम अवतार शर्मा, शिवनारायण शर्मा, दिनेश शर्मा, केशवमणि शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, मनीष भोंगा, महेश पंचोली आदि समाजजन उपस्थित थे। संचालन कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र शर्मा ने किया एवं आभार उज्जैन समाज के मंत्री बृजमोहन शर्मा ने माना।