आर.टी.ओ. लेखापाल का स्थानान्तरण, आर.टी.ओ. मालवीय ने दी बिदाई

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन आर.टी.ओ. में लेखापाल के पद पर पदस्थ मुकेश आहुजा का स्थानान्तरण जिला कोषालय, उज्जैन में हो गया है। आर.टी.ओ. कार्यालय में मुकेश आहुजा की बिदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उज्जैन आर.टी.ओ. संतोष मालवीय ने शाल व श्रीफल भेंट कर मुकेश आहुजा को बिदाई दी। अपने कार्यकाल में मुकेश आहुजा द्वारा लेखापाल के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएँ दी। श्री आहुजा ने अपनी सेवा के दौरान विभाग के किसी भी कर्मचारी से कभी भी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया तथा सभी से मिलनसार वाला स्वभाव रहा।

स्थानान्तरण बिदाई समारोह में मुख्य रूप से दिलीप सालुंनके, देवेन्द्र बनवारिया, रविन्द्र भूरिया, अनिल गोयल, मोनू, सीमा भार्गव, लक्ष्मी मैडम, सवित्रा वर्मा, पुष्पा शर्मा, सुरेन्द्र भदौरिया, सीताराम प्रजापत आदि उपस्थित थे। जानकारी दिलीप सालुंनके ने दी।