सुबह 6 बजे से रात 11 तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा महाकाल लोक,मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्य प्रदेश के उज्जैन का प्रसिद्ध महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। महाकाल मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण यानी श्री महाकाल लोक के पहले फेज का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कर दिया है। महाकाल लोक के दर्शन का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है। महाकाल लोक सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री महाकाल लोक में प्रवेश रात में 10 बजे तक दिया जाएगा। वहीं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से श्री महाकाल मंदिर तक दो किमी लंबाई के रोप-वे निर्माण के निर्णय पर केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।जानकारी के लिए आपको बात दे की महाकाल मंदिर परिसर को विस्तारित करते हुए महाकाल लोक बनाया गया है। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण हुआ था। अब इसे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। महाकाल लोक के दर्शनार्थी सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक इस दिव्य लोक में जा सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है।