शस्त्र पूजन कर मातृशक्तियों ने किया शस्त्र प्रदर्शन,हरसिद्धि माताजी को चुनरी अर्पित की 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विहिप की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा नगर में चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा क्षीरसागर स्टेडियम में शस्त्र पूजन एवं बौद्धिक के पश्चात प्रारंभ हुई।

प्रांत सह संयोजिका मातृशक्ति आरती जायसवाल दीदी ने बहनों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. सतविंदर कौर सलूजा ने की। शस्त्र पूजन के पश्चात दुर्गा वाहिनी तथा मातृ शक्ति की चुनरी यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए अखाड़ों एवं शस्त्र प्रदर्शन करते हुए श्री माता हरसिद्धि मंदिर पर यात्रा पहुंची जहां पर माताजी को चुनरी अर्पित कर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में मुख्य रूप से प्रांत सह मंत्री विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक जैन, विभाग संयोजिका लता रानी चौहान, जिला संयोजिका मुस्कान त्रिवेदी, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी अंजू रावल, जिला मंत्री मनीष रावल, जिला संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, जिला उपाध्यक्ष रितु कपूर, संतोष धमानी, विभाग मंत्री महेश तिवारी, महेंद्र सिंह बघेल, जसवंत सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम पटेल, पंकज जैन, दाखा राठौर, दुर्गा राठौर, पंकज जाटव, जितेंद्र सिंह सेन, कमल पंड्या, अमन चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू बहनों और मातृशक्तियां सम्मिलित हुई। यात्रा मार्ग में जगह जगह विभिन्न समाज द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।