कालिदास अकादमी में नवरंग डांडिया का जमा रंग,शहरवासी पारिवारिक माहौल में ले रहे हैं आनंद

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कालिदास अकादमी के भव्य प्रांगण में नवरंग सांस्कृतिक संस्था द्वारा किये जा रहे गरबों का रंग जम गया है। यहां हजारों लोगों की मौजूदगी में शाम से रात तक जमकर गरबों का आनंद शहरवासी पारिवारिक माहौल में ले रहे हैं।

कोषाध्यक्ष उमेश चौहान ने बताया कि नवरंग सांस्कृतिक संस्था द्वारा गरबों का यह 14वां वर्ष है। यहां शारदीय नवरात्रि में पारंपरिक परिधानों में गरबों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पारिवारिक माहौल में मनोरंजक अंदाज में सवाल जवाब का भी आनंद ले रहे हैं। संस्था संरक्षक सांसद अनिल फिरोजिया, संयोजक पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार, अध्यक्ष राम भागवत, सचिव अजय लाला जागीरदार, कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, उपाध्यक्ष राजेश जारवाल, मुकेश यादव, गोविंद सोलंकी, राजेश पटेल, योगेश ठाकुर, आजाद ठाकुर, अनिल शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा ने पारिवारिक माहौल में हो रहे गरबों का आनंद शहरवासियों से लेने का अनुरोध किया है।