वर्षोंं से पंचक्रोशी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का किया सम्मान,कार्तिकचौक में पिलाया शर्बत

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) पंचक्रोशी यात्रा का शुक्रवार को नगर आगमन पर कार्तिकचौक में श्री वीर हनुमान भक्त मंडल, श्री वीर हनुमान जनकल्याण सेवा संस्थान एवं श्री वीर हनुमान पुजारी परिवार द्वारा स्वागत किया गया व केसरिया शर्बत का वितरण किया गया। मंडल के पुजारी जस्सू गुरु महाराज, पुजारी नीलेश गुरु, पुजारी कृष्णा गुरु ने बताया कि यात्रा के दौरान 1 हजार यात्रियों को ठंडा केसरिया शर्बत वितरण किया गया व यात्रा में शामिल कई वर्षों से पंचक्रोशी कर रहे अशोक शर्मा, विनोद चौरसिया व शिवरथ के कुलदीप जोशी का दुपट्‌टे से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल के जितेंद्र शर्मा, लखन गुप्ता, वैभव दीक्षित, श्रीमती संतोष शर्मा, मोनिका शर्मा, रिमझिम शर्मा, पूजा शर्मा, सपना भारद्वाज, सुनिता सर्राफ आदि ने पंचक्रोशी यात्रियों की सेवा की व शर्बत व ठंडा जल वितरण किया।