275 शिक्षकों ने देखी ‘द कश्मीर फाईल’,नरसंहार का किया गया सत्य चित्रित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति द्वारा अपने समस्त 275 शिक्षक एवं कर्मचारियों को पीवीआर में द कश्मीर फाईल फिल्म दिखाई गई।

कश्मीर की ज्वलंत समस्याओं पर आधारित इस फिल्म में 1990 से लेकर 95 व आज तक भी चली आ रही समस्या व नरसंहार का सत्य चित्रित किया गया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म को मध्यप्रदेश शासन ने भी कर मुक्त कर रखा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति एवं न्यास के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों को यह फिल्म समिति द्वारा निःशुल्क दिखाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, न्यासी विश्वनाथ सोमण, कार्यपालन अधिकारी गिरीश भालेराव तथा समस्त प्राचार्य व शिक्षक उपस्थित रहें।