3 हजार से अधिक लोगों ने नवकार मंत्र जाप कर की शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) धर्मसभा के पूर्व खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी मसा ने आंतकवादी हमले में शहीद भारत देश के वीर जवानों की आत्म शांति हेतु उपस्थित समाज के करीब 3 हजार लोगों से 12 नवकार मंत्र का जाप करवाया साथ ही आतंकियों को सद्बुध्दि देने की ईश्वर से कामना की। 15 फरवरी को दोपहर में गांव सांझ का कार्यक्रम हुआ जिसमें पूरे गांव की महिलाएं एकत्रित हुई तथा परमात्मा की भक्ति कर समस्त विश्व कल्याण और शांति की कामना की। इसके पूर्व प्रातः 6 बजे जन्म कल्याणक विधान, 9 बजे जन्म कल्याणक महोत्सव, छप्पन दिक्कुमारी महोत्सव, इन्द्रासन कंपन सुघोषा घंट वादन, इन्द्र महोत्सव, मेरू पर्वत पर 250 अभिषेक हुआ। दोपहर में श्री नाकोड़ा भैरव महापूजन हुआ तथा सांय 7 बजे आंगी भक्ति रोशनी (मंदिरजी) हुई। तत्पश्चात रात्रि 8 बजे से भक्ति संध्या में राजस्थान संगीतरत्न वैभव बाग़मार बालोतरा, ग़ज़ल गायक भूपत भावुक, गायिका झरना वोरा अहमदाबाद सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी।