रसराज गरबा 2021 में 9 दिनों तक गूंजे माता रानी के भजन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   रसराज गरबा 2021 में लगातार 9 दिन तक ज्वलंत अमित शर्मा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
पंडित हेमंत व्यास के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय परिसर में ज्वलंत शर्मा, अमित शर्मा, अनामिका शर्मा, अनुभूति शर्मा, मिथिलेश शर्मा ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियां देकर हजारों लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन डॉ अनामिका शर्मा ने किया। गरबा फ्री स्टाइल निर्देशन कविता यार्दे ने किया। आभार संयोजक हेमंत व्यास ने माना।