उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़…राजेश सिंह भदौरिया बंटी)रविवार को प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आध्यात्मिक ज्ञान के धनी पंडित वासुदेव शास्त्री ने ब्राह्मी दिवस पर अपने निज निवास पर 100 ,वेद पाठी विद्यार्थियों को ब्राह्मी का सेवन कराया ,शास्त्री जी प्रतिवर्ष निशुल्क: ब्राह्मी का सेवन वर्षों से कराते आ रहे पंडित जी ने इस अवसर पर ब्राह्मी के सदुपयोग की जानकारी सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों को प्रदान की हैं,, ब्राह्मी सेवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पणिनी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री रमेश चंद पांडा ,पूर्व कुलपति श्री मोहन गुप्त जी ,वरिष्ठ पत्रकार अनिल चंदेल, अखिल भारतीय भगवान वामन जन्मोत्सव समिति के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अभिजीत दुबे, महाकाल मंदिर प्रशासक पंडित आनंदी लाल जोशी हाई कोर्ट एडवोकेट पंडित जिया लाल शर्मा, पत्रकार निरुक्त भार्गव ,पत्रकार राजेंद्र पुरोहित, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, शिवदयाल पुरी, चंद्र शेखर पाटीदार अध्यक्ष सपाक्स जिला, कैलाश दवे, विदुर उपाध्याय ,अजय बोकड़े, पंडित रितेश व्यास, अध्यक्ष वामन समिति, पंडित धनी राम शास्त्री, पंडित विशाल शुक्ला ज्योतिषाचार्य ,वीरेंद्र त्रिवेदी आदि उपस्थित थे यह जानकारी पंडित अभिजीत दुबे ने दी।
