बछ बारस उत्सव मनाया,पंचगव्य से गंभीर बीमारियों का निवारण

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  24 खंबा मंदिर परिसर में आज बछ बारस उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया| युवा समाज सेवी धर्मेंद्र मगरवा ने बताया कि आज शुभ मुहर्त में माता बहनों ने गौमाता व बछड़े की पूजा अर्चना कर अपने पुत्र के लिए दीर्घायु की कामना की, इस अवसर पर गौ माता को ज्वार व मक्के से बना व्यंजनों का भोग लगाया व कोरोना महामारी से विश्व मुक्त हो ऐसी प्रार्थना की गई|

इधर  प्रयागराज के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव ने बीते दिनों कहा था कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही इनकी सुरक्षा हिंदुओं के मूलभूत अधिकारों में शामिल किया जाना चहिए। हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि गाय एकमात्र ऐसा जानवर है, जो ऑक्सीजन लेती और छोड़ती है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी था कहा कि यज्ञ में गाय का घी डालने से बारिश होती है और पंचगव्य से गंभीर बीमारियां भी दूर होती हैं।