उज्जैन में राष्ट्रोत्थान यज्ञ

उज्जैन|(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)भारत माता मंदिर के लोकार्पण के प्रथम वार्षिकी पर “राष्ट्रोत्थान यज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है| माधव सेवा न्यास के सचिव विपिन आर्य ने बताया की गत वर्ष भारत माता मंदिर का लोकार्पण एवं प्रतिमा अनावरण ४ जनवरी २०१८ को परम पूजनीय सरसंघ चालक रा. स्व. संघ. डॉ. मोहनराव जी भागवत के कर कमलो द्वारा पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा जी की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ था | जिसको ४ जनवरी २०१९ को एक वर्ष पूर्ण होने पर माधव सेवा न्यास द्वारा “राष्ट्रोत्थान यज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है| उन्होंने बताया की मा. क्षेत्र संघ चालक रा. स्व. संघ मध्य क्षेत्र  के  अशोक  सोहनी के परम सानिध्य एवं यज्ञाचार्य डा. राजेश्वर शास्त्री मूसलगांवकर के मार्गदर्शन में संपन्न होगा | इस अवसर पर स्थानीय गण मान्य नागरिकों से विनय है की सपरिवार पधार कर कार्यक्रम में सम्मिलित होवे| ज्ञात रहे भारत माता मंदिर विश्व आस्था के केंद्र भूमण्डल के स्वामी बाबा महाकाल के चरणों में स्थित होकर अपनी अनोखी वास्तु तथा शिल्पकला से निर्मित दुनिया में प्रसिद्ध भारत वर्ष में एक मात्र मंदिर है जहा हजारो दर्शनार्थी प्रतिदिन  आते है |