मथुरा में कृष्ण रंग महोत्सव

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मथुरा में आयोजित कृष्ण रंग महोत्सव की शास्त्रीय कथक नृत्य प्रतिस्पर्धा में उज्जैन की नृत्यांगना रिया सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर शहर का नाम गौरवान्वित किया। इस आयोजन में विभिन्न वर्गों में देशभर के लगभग 300 कलाकारों ने भाग लिया। उज्जैन की नृत्यांगना रिया सोनी को प्रमाण पत्र व ट्राफी से पुरस्कृत किया गया। पद्मजा रघुवंशी के मार्गदर्शन और इंजी. प्रतिभा रघुवंशी एलची के निर्देशन में रिया विगत 4 वर्षों से प्रतिभा संगीत कला संस्थान से सघन नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।