उज्जैन में मिस्टर मध्य प्रदेश प्रतियोगिता का आयोजन

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) ऑल इंडिया इंडियन बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन के तत्वधान मे बॉडी बिल्डर्स एंड फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन उज्जैन में प्रदेश स्तरीय मिस्टर मध्य प्रदेश प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया खेल ज्योत जलाकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन प्रेम नारायण यादव,उज्जैन शहर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व भाजपा अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, शिक्षाविद आनंद पण्डया, कमलेश गुप्ता,पार्षद संतोष यादव,पार्षद सलीम कबाड़ी,जगदीश पांचाल, विशाल हाड़ा, बहादुर सिंह राठौर, रफीक कुरैशी, शरीफ खान,स्य्यय्द मक़्सुद आली,आदि ने  किया बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव शकेब अख्तर कुरैशी ने बताया कि इस स्पर्धा में 14 जिलों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की  मुक्ता काशी मंच पर  रात को 11:30 बजे तक कार्यक्रम चलता रहा, पुरस्कार वितरण  उज्जैन जिला पंचायत अध्यक्ष  करण कुमारिया ,नगर निगम सभापति  सोनू गहलोत, राजेंद्र गुरु , अजीत ठाकुर शाहिद हाशमी , पंकज प्रताप सिंह, इसराइल खान मसूरी,उदय चंदेल ,सलीम कुरैशी, इमरान लाला,शनू टाँक,वसीम पठान,आजम बैग आदि ने किया  स्पर्धा में चैंपियंस ऑफ चैंपियन ट्रॉफी मिस्टर एमपी का खिताब भोपाल  के   नावेद खान  ने जीता, निर्णायक भूमिका  में चीफ रेफरी अब्दुल खलिक चाचा देवास , बादल शर्मा भोपाल , अभय सिंह राठौर, अजय लोड उज्जैन, सुखदेव चौधरी जबलपुर, इंजी.जाहिद खान मंसुरी, मोहम्मद परवेज, वीरेन काले वसिम रजा रहे,  मार्शल की भूमिका आकाश करैया और ज़मीर अब्बास ने निभाई, अतिथियों का  स्वागत ममू पटेल ,अजय  लोट,मयंक टाँक सलमान लाला, वसीम राजा ,मोहम्मद परवेज आदि ने किया,संचालन शकेब कुरेशी ने किया आभार शनू टाँक ने मना |