आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण परिषद का प्रतिभा सम्मान व अन्न्कूट

उज्जैन। (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आद्य गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में ब्रह्मोत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह व अन्न्कूट का आयोजन परशुराम धाम आश्रम भैरवगढ़ रोड पर किया गया।
अध्यक्ष अशोक सारिया ने बताया कि सुबह 10.30 बजे दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रामानुजकोट के पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्य जी थे। विशिष्ट अतिथि रामकथा व्यास सुलभ शांतु गुरू थे। सभापति वरिष्ठ समाजसेवी देवीचंद शर्मा भी मंचासीन थे। स्वामी रंगनाथाचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि विप्र के मुख से निकला हर वचन हितकारी होता है। वह शाप भी देता है तो आशीर्वाद बन जाता है। इसलिए देवताओं ने भी ब्राह्मणों का पूजन कर उनकी बातों को शिरोधार्य किया। सुलभ शांतु गुसर्् ने भी आशीर्वचन दिए। मीडिया प्रभारी हितेन्द्र तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल शर्मा, चंद्रकला शर्मा इंदौर, पुस्र्षोत्तम शर्मा, मनोरमा शर्मा, लक्ष्मीनारायण तिवारी, कांता तिवारी, निर्मला जोशी का सम्मान किया गया। समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। तत्पश्चात् भगवान परशुराम को छप्पन पकवानों का भोग लगाकर महाआरती की गई। इसके बाद सभी समाजजनों ने महाप्रसादी का लाभ लिया। सचिव विजय शर्मा, युवा जागृति मंच अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सचिव प्रदीप शर्मा, महिला जागृति मंच अध्यक्ष कांता तिवारी, सचिव शीला शर्मा, निर्मला शर्मा, वैद्य अजय सावेरकर, अभिषेक सावेरकर, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे।