सामाजिक न्याय परिसर भव्य भूमि पूजन,  BLF गरबा नवरात्रि 2026 उत्सव का होगा आयोजन 

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सामाजिक न्याय परिसर उज्जैन में सांसद  अनिल फिरोजिया द्वारा आयोजित किए जा रहे BLF गरबा नवरात्रि 2026 के कार्य शुभारंभ अवसर पर भव्य भूमि पूजन पूज्य सुलभ शांतु जी महाराज के कर कमल से किया गया।

इस अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत सत्यानंद महाराज एवं कथावाचक श्री गिरीश गुरु जी का पावन सानिध्य रहा। स्वर्गीय भूरे लाल जी शोध संस्था के संरक्षण में आयोजित होने वाला यह भव्य उत्सव धर्म, संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम होगा।