आगर मालवा।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्यप्रदेश के आगर मालवा में विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में गुरुवार को निकाली गई 51000 कलश यात्रा के दौरान पुरानी कृषि उपज मंडी में भगदड़ मच गई। कलश लेने की होड़ में हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं में अफरा-तफरी फैल गई, जिससे कई महिलाएं भीड़ में दबकर घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार को पुरानी कृषि उपज मंडी में कलश यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों महिलाएं पहुंची थीं। इसी दौरान कलश लेने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई।इस हादसे में कई महिलाएं भीड़ में दब गईं और घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें मामूली चोटें आई है।
इस घटना के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हो रही थीं तो सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
