100 निराश्रित बुजुर्गों को बांटे 10-10 किलो गेहूं, अतिथियों व सहयोगियों का किया गया सम्मान

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) युवा मंच सत्संग समिति उज्जैन द्वारा नगर के 100 निराश्रित बुजुर्गों को प्रतिमाह 10 किलो गेहूं का वितरण किया जाता है। इसी सेवा कार्य के तहत 1 अप्रैल को अप्रैल माह के गेहूं का वितरण किया गया।
समाजसेवी अजीत मंगलम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अश्विन नरूला, प्रेम शंकर दुबे और शैलेंद्र दुबे उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का साफा बांधकर सम्मान मंच अध्यक्ष मनोहर परमार, राजेश राणा, दारा सिंह और शिवनारायण जागीरदार ने किया। वहीं उपाध्यक्ष महेश सोनोने, फूलचंद जरिया, राजेश श्रीवास, सचिव विजय तिवारी, सह सचिव पारस कुमार जैन, कोषाध्यक्ष ओम हरोड़, कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र जैन, किशोर भाटी, संयोजक विट्ठल नागर और लीलाधर आर्तियां ने अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इसके अलावा गेहूं वितरण समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र परमार, ओम हरोड़, महेंद्र कटियार, मूलचंद राठौर, राजू लश्करी, बाबूलाल मारोठिया, संजू शुक्ला, महेश राठौर, ओम रामी, महेंद्र रामी, किशोर भाटी, श्रीमती मुन्नी राठौर, पिंकी यादव, मोतीलाल चौहान और मांगीलाल राजनोत ने भी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर युवा मंच महिला सत्संग समिति की संयोजक गीताबेन रामी, अध्यक्ष लक्ष्मी लश्करी, उपाध्यक्ष भारती गुप्ता, नीता आतिया, योगिता आर्य, सचिव व पार्षद प्रेमलता रामी, सह सचिव नीता राठौर, कोषाध्यक्ष संतोष भारद्वाज, संगठन महामंत्री पिंकी यादव और कविता राय उपस्थित रहीं। साथ ही अन्न दान गेहूं वितरण समिति के संयोजक राजेश राणा, दारा सिंह, अध्यक्ष शिवनारायण जागीरदार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र परमार, महेश गुप्ता, विश्वकर्मा समाज प्रमुख सचिन अशोक शर्मा, सह सचिव अशोक कपूर, पंडित संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मारोठिया तथा युवा मानव सेवा समिति के संयोजक रितेश वर्मा, अध्यक्ष डॉ. सागर मारोठिया, उपाध्यक्ष अनिल पांचाल, अर्जुन माली, सचिव लोकेंद्र रामी, सह सचिव अनिल लश्करी, रोशन चौधरी, संगठन मंत्री अमित दुबे और दिनेश परमार ने भी आयोजन में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *