महावीर जयंती का चल समारोह निकला,जगह जगह हुआ स्वागत 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मंगलवार सुबह सकल जैन समाज द्वारा महावीर जयंती का जुलूस खाराकुआ स्थित मंदिर से निकाला गया।

सुबह 7.30 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली।

यात्रा छोटा सराफा, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज,सखीपुरा, तोपखाना, उपकेश्वर चौराहा और खारा कुआं मार्ग से होते हुए पुनः नमकमंडी जिनालय पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जिनालय पहुंचने पर भगवान का विधि-विधान से कलशाभिषेक किया गया। इसके बाद जयसिंहपुरा स्थित नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में
सकल दिगंबर जैन समाज का सामूहिक वात्सल्य भोज आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। शाम 4 बजे से सांवेर रोड स्थित महावीर तपोभूमि पर रथ यात्रा, जन्म कल्याण अभिषेक, वात्सल्य भोज एवं पालना झुलाने जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *