इंदौर (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मप्र पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डीएसपी उमाकांत चौधरी को उनके लंबे और अनुकरणीय सेवाकाल के लिए ‘उत्कृष्ट सेवा पदक 2024’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके सराहनीय कार्यों, ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने 25 वर्षों से अधिक पुलिस विभाग में सेवा दी है। बुरहानपुर जिला घोषित किए जाने पर उन्होंने वहां पुलिस व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2005 में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दी, 2007 में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने उन्हें ‘इंटरनल
सिक्योरिटी मेडल’ से भी सम्मानित किया था। 2015 में डीएसपी बनने के बाद उन्होंने सिंहस्थ 2016, लोकसभा व विधानसभा चुनावों में उत्कृष्ट सेवाएं दी। उनके नेतृत्व में अग्निशमन और आपात सेवा संचालन भी उत्कृष्ट रहा। डीएसपी ट्रैफिक रहते हुए उन्होंने कई नई पहल की शुरुआत की थी, जिन पर अभी भी कार्य हो रहा है। पर्यटन विभाग में उनकी कार्यशैली उल्लेखनीय रही है। बतौर डिप्टी डायरेक्टर (फिल्म एवं पर्यटन) कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश को फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पहल के लिए मध्यप्रदेश को राष्ट्रपति द्वारा ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली अवॉर्ड’ से नवाज़ा गया।