उज्जैन के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, दिग्विजय सिंह के थे करीबी

भोपाल।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) बीजेपी अपना स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मना रही है। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में 64523 बूथों पर हो रहे कार्यक्रमों में 1 लाख कांग्रेस या दूसरे दलों के लोग बीजेपी जॉइन करेंगे।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज उज्जैन के घटि्टया से पूर्व विधायक रामलाल मालवीय समेत 3 दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। 3 बार के विधायक मालवीय, दिग्विजय सिंह के भरोसेमंद और करीबी माने जाते रहे हैं। वे 6 बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े। रिटायर डिप्टी कलेक्टर रमेश चंद्र सक्सेना ने भी भाजपा की सदस्यता ली।