उज्जैन में धूम धाम से मनाया श्री हनुमान अष्टमी महोत्सव,मंदिरों में लगे महाभोग व भंडारे   

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) हनुमान अष्टमी पर्व पर महाकाल मंदिर परिसर स्थित बाबा बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर पर बाबा का मालवी पगड़ी पहनाकर विशेष श्रंगार किया गया व मंगला आरती में बाल हनुमान जी को 11 हजार बेसन के लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। भोग में दुध,चने चिरोंजी,पान का बीड़ा,मेवा,फलो आदि को अर्पित किया गया। दोपहर में नौ दिवसीय श्री अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई ।
———————————————————————————————————————————————–
उज्जैन,बाबा श्री गैबी साहब जी का सोने के वर्क से श्रंगार कर फूलो से बाबा का दरबार सजाया गया | मंदिर के पुजारी गोवरधन दास ने बताया की पुरे दिनभर भक्तो को चूरमे का प्रसाद वितरित किया गया |
———————————————————————————————————————————————–
दास हनुमान मंदिर कार्तिक चोक पर बाबा की महाआरती की गई 
उज्जैन ।हनुमान अष्टमी का पर्व राठौर समाज धर्मशाला में धूमधाम के साथ मनाया गया। धार्मिक आयोजन पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुआ। वहीं सामूहिक हनुमान चालीसा एवं रामायण की चौपाईयां से परिसर गूंजायमान रहा।
राठौर समाज धर्मशाला कार्तिक चौक स्थित परिसर में श्री दास हनुमान मंदिर शिखर में ध्वजा रोहण किया गया। व बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर को पुष्पहार व विघुत सज्जा कर सजाया गया। पूर्व ट्रस्टी  धर्मेन्द्र मगरवा द्वारा रामचरितमानस मानस की चौपाई एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। पूरा परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। सामूहिक महाआरती के बाद प्रसाद वितरित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हनुमान भक्त एवं समाज जन उपस्थित थे।
———————————————————————————————————————————————–
उज्जैन, श्री हनुमान अष्टमी महापर्व पर दौलतगंज स्थित श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का आकर्षक श्रंगार किया गया |
———————————————————————————————————————————————–