राष्ट्र स्तरीय सब जूनियर कराते प्रतियोगिता उज्जैन के खिलाड़ियों ने जीते पदक

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) दिल्ली में ताल कटोरा स्टेडियम में हुई राष्ट्र स्तरीय सब जूनियर कराते प्रतियोगिता 2023 में उज्जैन शहर के खिलाड़ियों ने अपने अपने उम्र वर्ग में पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में वेदांश सोनी ने 8 वर्षीय उम्र वर्ग में 25 की. में कास्य पदक हासिल किया और बालिका वर्ग में मितांशि यादव ने 13 वर्षीय उम्र वर्ग में 45 की. में कास्य पदक हासिल कर उज्जैन शहर का नाम गौरवान्वित किया। सिको काई कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सोनी, कोच कमल सोनी, जयकिशन सोनी, नंदिनी सोनी, सुधीर व्यास ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।