भगवान मदनमोहन,श्री अंगारेश्वर महादेव,श्री गणेश जी,ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट भोग- वरिष्ठ व्यापारियों, दलालों का किया सम्मान 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) राठौर समाज के अन्नकूट महोत्सव में हजारों समाजबंधुओं ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राठौर समाज ने सदावल रोड़ कार्तिक मेला परिसर के पास अपनी नई धरोहर पर दूसरी बार श्री मदनमोहन भगवान अन्नकूट महाआरती की गई। जिसमें समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बोली अशोक राठौर देपालपुर ने एक लाख दो हजार एक सौ रुपए सर्वाधिक लगाकर महाआरती के मुख्य यजमान बने। सामाजिक एकता, प्रेम और अन्न के महत्व को लेकर इस पर्व पर हजारों समाजबंधु उपस्थित होकर एक साथ प्रसाद ग्रहण किया।

राठौर समाज ट्रस्ट संरक्षक तेजकुमार राठौर ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव की अति महिमा है। इस त्योहार के माध्यम से भगवान मदनमोहन जी ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर एक साथ बंधु प्रसाद ग्रहण करते हैं।अन्नकूट महोत्सव में समाज पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में बंधुओं ने श्री मदनमोह जी एवं श्री दास हनुमान जी की आरती की।

———————————————————————————————————————————————

 

हरि हर मिलन स्वरूप में सजे श्री अंगारेश्वर महादेव
श्री अंगारेश्वर महादेव को अर्पित किये 56 भोग, 101 ढोलों से की महाआरती
उज्जैन। भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार को छप्पन भोग अर्पित किये गये। भगवान श्री अंगारेश्वर का हरि हर मिलन स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार कर 101 ढोलों से महाआरती की गई।
पुजारी मनीष उपाध्याय एवं रोहित उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली के पश्चात 21 नवंबर मंगलवार को श्री अंगारेश्वर महादेव को छप्पन भोग अर्पित किये गए। सुबह से रात तक भगवान के हजारों श्रध्दालुओं ने दर्शन किये। श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर दोपहर पश्चात 2 बजे के बाद भात पूजन, गुलाल पूजन, पंचामृत अभिषेक तथा जल अभिषेक पूर्णतः प्रतिबंधित रहा व गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहा।

———————————————————————————————————————————————

श्री गणेश को लगाया अन्नकूट, वरिष्ठ व्यापारियों, दलालों का किया सम्मान
विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट मर्चेन्ट्स एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह
उज्जैन। विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट मर्चेन्ट्स एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें वीडी क्लॉथ मार्केट परिसर स्थित श्री गणेश मंदिर में अन्नकूट लगाया गया एवं आरती की गई। साथ ही वरिष्ठ व्यापारियों के साथ दलाल बंधुओं का सम्मान किया गया।
सचिव राहुल सोगानी ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जैन कालूहेड़ा, चेतन प्रेमनारायण यादव, विशेष अतिथि वीडी क्लॉथ मार्केट सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल जैन, गणेश मंदिर एवं सहकारी समिति अध्यक्ष रामविलास गुप्ता, विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश माहेश्वरी, दलाल एसोसिएशन अध्यक्ष विट्ठलप्रसाद गुप्ता, श्री वस्त्र व्यवसायी पारमार्थिक औषधालय न्सास अध्यक्ष पंकज चौऋषिया मौजूद रहे।

————————————————————————————————————————————–

1000 से अधिक गौ माता का पूजन कर भोग अर्पण किया, ठाकुरजी को लगाया अन्नकूट भोग
खंडेलवाल वैश्य पंचायत ने मनाया अन्नकूट महोत्सव
उज्जैन। खंडेलवाल वैश्य पंचायत द्वारा भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया। प्रातः 1000 से अधिक गौ माता का विधिवत पूजन कर उन्हें विभिन्न प्रकार के अन्न की रोटी, विभिन्न प्रकार की फली, सब्जी, चापड़, चारा आदि का भोग अर्पण किया गया।
शाम को बुधवारिया स्थित खंडेलवाल वैश्य पंचायत भवन में ठाकुरजी के अन्नकूट भोग का आयोजन कर महाआरती हुई। जिसके बाद शिप्रेश्वर धाम के पीठाधिश महेश भाईजी के आशीर्वचन हुए। संचालन पंचायत उपाध्यक्ष राजेन्द्र झालानी एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता ने किया।

—————————————————————————————————————————————-

दीपावली महापर्व के बाद से  उज्जैन के सभी मंदिरों में अन्नकूट महाप्रशादी के आयोजनों का दौर जारी हैआज उज्जैन के कंठाल क्षेत्र स्थित प्रणामी मंदिर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आज भगवान राधा कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया पहले मंदिर में गौरी आरती और भजन उसके बाद भगवान श्री राधा कृष्ण जी की महा आरती के बाद अन्नकूट भोजन प्रसादी का वितरण किया गया उक्त जानकारी मंदिर के प्रमुख पुजारी निश्चलानंद महाराज जी ने कार्यक्रम में श्री रामजी तिवारी राघवेंद्र जी दुबे रामा तिवारी विकास विकास दुबे सहयोग रहा

——————————————————————————————————————————————