माया त्रिवेदी ने बजाया चुनावी ढोल, किया जनता के भरोसे पर खरा उतरने का वादा

उज्जैन |(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उत्तर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने इंद्रेश्वर महादेव मंदिर इंदिरा नगर में पूजन अर्चन कर जनसम्पर्क प्रारम्भ किया गया। झुलेलाल मन्दिर में सिन्धी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी का स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने नाले से जुड़ी ड्रेनेज समस्या, तालाब सौंदर्यीकरण जैसी समस्याओं से अवगत कराया, इस पर श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने सभी को उक्त कार्य प्राथमिकता से करने का भरोसा दिलाया।  जनसम्पर्क मुख्य रूप से इंदिरा नगर,गणेश नगर, 90 क्वाटर क्षेत्र,गांधी नगर क्षेत्र में किया गया। मीडिया प्रभारी संचित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से महेश सोनी,योगेश शर्मा,आजाद यादव,अशोक भाटी,सुरेश देसवाली,रवि राय, आनंद मीणा,संजीव जैन,जितेंद्र निगम,सतीश शुक्ला,धर्मेंद्र पंड्या,विनोद राठौर,राजेन्द्र सिंह सोलंकी,राजेश शर्मा,ललित बम,शैलेन्द्र व्यास,फूलचंद जरिया,गीता यादव,सपना जितेंद्र सांखला, किशन बना,जितेंद्र निगम,राजा ठाकुर,जितेंद्र परमार,छोटेलाल मंडलोई,अर्पित दुबे, सुदर्शन गोयल,धर्मेश हाड़ा,राज चौहान, धर्मेंद्र खूबचंदानी, जितेंद्र जेठवानी, सुरेश तेजवानी, मोहन वासवानी,राजू तोमर,सुधीर सांखला,गजेंद्र मारोठिया,दानिश राठी,शक्ति वर्मा,गोपाल बागर वाल,सुभाष जोशी,पन्ना परमार,आलोक शर्मा,नीलेश शर्मा,उत्तम दुबे,सुबोध शर्मा आदि पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताजन उपस्थित रहे।