सात चित्रकारों के चित्रों की समूह प्रदर्शनी का शुभारंभ आज

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन के प्रतिनिधि चित्रकारों के चित्रों की समूह प्रदर्शनी का शुभारंभ आज क्लब फनकार आर्ट गैलरी में होगा। इस प्रदर्शनी में नगर के सात चित्रकार बृज खरे, डॉ. आर.पी. शर्मा, मुकेश बिजोले, अक्षय आमेरिया, हामिद गोहर, सुनीला खंडेलवाल, दीपक शर्मा के मिश्रित माध्यम में बने लगभग 30 चित्र प्रदर्शित होंगे।

इस महत्वपूर्ण प्रदर्शनी का शुभारंभ आज 5 अगस्त संध्या 5 बजे क्लब फनकार आर्ट गैलरी में प्रमोद त्रिवेदी, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार और विभाष उपाध्याय, उपाध्यक्ष जनअभियान परिषद, मध्य प्रदेश के कर कमलों द्वारा होगा। इस आयोजन में नगर के सभी संस्कृति प्रेमी सादर आमंत्रित हैं। चित्र प्रदर्शनी 7 अगस्त तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस की जानकारी प्रदर्शनी संयोजक डॉ. आर.पी. शर्मा ने दी।

file photo-