जंग तो चंद रोज की होती है, जिंदगी वर्षों तक रोती है… अमर शहीद बलराम जोशी को अर्पित की पुष्पांजलि    

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कारगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले उज्जैनी के लाल अमर शहीद बलराम जोशी की पुण्य तिथि पर शहीद पार्क स्थित बलराम जोशी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

समारोह में कवि सुगन चंद जैन ने शहीदों को नमन करते हुए काव्यांजलि दी। स्वामी मुस्कुराके शैलेंद्र व्यास ने कहा कि जंग तो चंद रोज की होती है, पर जिंदगी वर्षों तक रोती है… जो गोली खाकर गए वीर, उनके जीवन की मिटी पीर, यह वर्षा ऋतु बतलाती है, उनकी आँखों से बहा नीर। कवि संतोष सुपेकर ने सैनिको के बलिदान को नमन करते हुए सिपाही का दर्द कविता सुनाकर भाव विभोर किया। राजेश जोशी ने शहीद बलराम जोशी के बहादुरी के संस्मरणो को साझा किया। प्रभावी संचालन कमल चौहान ने किया। आभार दुर्गा जोशी ने माना। इस मौके पर शहीद बलराम जोशी की बहन उमा जोशी, भांजी पिंकी, छोटू सहित गणमान्यजन मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।