भगवान जगन्नाथ की निकली रथ यात्रा,जगह जगह  हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मंगलवार को इस्कान मंदिर द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकास चौराहा से निकाली गई। रथ यात्रा में शहर के हजारो लोग ने   भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया जगह जगह  भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा करते हुए किया गया।

भगवान श्री जगन्नाथ की यात्रा का  साधु, संतों, महंतों द्वारा मार्ग को स्वर्ण झाड़ू से साफ करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।