बाढ़ एवं अतिवृष्टि को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना

उज्जैन 15 जून।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आगामी वर्षाकाल में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से उत्पन्न समस्या का निराकरण एवं जनमानस की सुरक्षा के लिये किये जाने वाले उपायों के सम्बन्ध में शासन के निर्देशों के परिपालन में जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना पुलिस कंट्रोल रूम में की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0734-2513512 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी भू-अभिलेख के राजस्व निरीक्षक  उद्धव देराड़ी रहेंगे। इनका मोबाइल नम्बर 9926359526 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष गुरूवार 15 जून से प्रतिदिन चौबीस घंटे क्रियाशील होकर 15 अक्टूबर तक प्रभावशील रहेगा। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने इस सम्बन्ध में कंट्रोल रूम के कार्य निर्वहन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को अधिकृत करने के आदेश जारी कर दिये हैं, जो उपरोक्त दूरभाष क्रमांक पर चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगे। किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर उपलब्ध सूचना पंजी में दर्ज कर प्रभारी  उद्धव देराड़ी राजस्व निरीक्षक एवं सम्पूर्ण जिले में नोडल अधिकारी के रूप में समन्वय संतोष कुमार जाट डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड (9926769808) को अवगत करवायेंगे।
आदेश के तहत 15 जून से 30 जून तक नौ अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित समय अनुसार लगाई गई है। इसी तरह माह जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर माह में नौ-नौ अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित समयानुसार लगाई गई है। उपरोक्त अधिकारी-कर्मचारी अपने रिलीवर आने की स्थिति में कंट्रोल रूम छोड़ेंगे एवं वर्षा एवं आपदा से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उपलब्ध पंजी में दिनांक एवं समय की जानकारी सहित घटना का ब्यौरा दर्ज करेंगे और इसकी सूचना तत्काल सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारियों को पंजी में दर्ज दूरभाष नम्बरों पर अवगत करायेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
इसी तरह जिले की प्रत्येक तहसील में आपदा नियंत्रण कक्ष सम्बन्धित तहसीलदार के कार्यालय में स्थापित किये गये हैं। सम्बन्धित तहसीलों के प्रभारी अधिकारी सम्बन्धित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी रहेंगे। इसी प्रकार तहसीलवार आपदा नियंत्रण कक्ष की जानकारी सम्बन्धित तहसीलों के तहसीलदार अवगत करायेंगे। सम्बन्धित तहसीलों के तहसील मुख्यालयों पर स्थापित नियंत्रण कक्षों में उज्जैन का दूरभाष क्रमांक 0734-2511846, घट्टिया का 07368-265377, नागदा का 07366-238406, खाचरौद का 07366-231375, बड़नगर का 07367-225741, महिदपुर का 07365-251035, तराना का दूरभाष क्रमांक 07369-235231 रहेगा।
file photo-