15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली पंचक्रोशी यात्रा की तैयारी,अधिकारियो  ने किया पंचकोशी मार्ग का निरीक्षण

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) 15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली पंचक्रोशी यात्रा की तैयारीयों को लेकर बुधवार को कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम,  पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथा पंचकोशी मार्ग का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

पंचकोशी यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ नागचंद्रेश्वर महादेव से निरीक्षण प्रारंभ किया गया। यहां पर निर्देशित किया कि नगर निगम द्वारा मंदिर क्षैत्र में टेंट, पीए सिस्टम, एलईडी के साथ ही सतत् सफाई व्यवस्था रखी जाएं तत्पश्चात् पंचकोशी यात्रा मार्ग के प्रत्येक पड़ाव का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि नगर निगम सीमा अन्तर्गत आने वाले पड़ाव स्थल पर आवश्यकतानुसार टेंट, शमियाने, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थाई शौचालयों, संकेत बोर्ड लगाए जाएं एवं पड़ाव स्थलों पर सतत् सफाई व्यवस्था बनी रहे।