बरसाना के गीतों के साथ खेली फूलों से होली

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) ब्रज मंडल बरसाना के सखी मित्रों द्वारा इंदिरा नगर में आयोजित फाग महोत्सव में संकीर्तन एवं नृत्य आराधना की मनमोहक प्रस्तुति दी। 5 क्विंटल फूलों से भक्तों ने होली खेली और झूमकर नाचे।
रवि राय के अनुसार हरिसिंह यादव के संयोजन में आयोजित इस महोत्सव में इंदिरा नगर के साथ ही शहरभर से भक्त शामिल हुए। मुख्य रूप से विधायक पारस जैन, मोहन यादव, सुलभ शांतु गुरू,बंटी भदोरिया के साथ ही अजीत मंगलम, सुरेश पोरवाल, अशोक माहेश्वरी, वरूण शर्मा, योगेश व्यास, मदनलाल ललावत, दिनेश पंड्या सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने फाग महोत्सव में प्रभु भक्ति की।