फुलपाती में अधिक से अधिक मतदान का दिलाया संकल्प

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)भाटी राजपूत समाज की क्षत्राणी महिला मंडल द्वारा चतुर्थ फुलपाती चल समारोह क्षीरसागर मैदान से प्रारम्भ हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाज की लक्कडग़ंज स्थित धर्मशाला पहुँचा। जहाँ समाज की क्षत्राणियों ने फूलो की होली खेली तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।     चल समारोह में दूल्हे के रूप में स्नेहा ठाकुर एवं दिव्यांसी परिहार थीं एवं विनी ठाकुर और प्रियांशी परिहार दुल्हन बनीं। इस आयोजन में प्रमुख रूप से क्षत्राणी महिला मंडल की अनिता ठाकुर, राजकुमारी ठाकुर, सुधा परिहार, शारदा ठाकुर, रजनी चौहान, रुपाली ठाकुर, शिल्पा चौहान, दुर्गा ठाकुर, रेखा अनिल ठाकुर, रेखा राजेन्द्र ठाकुर, रेखा परिहार, पूजा प्रतीक ठाकुर, किरण ठाकुर, उमा टिमेचा, उमा ठाकुर, ममता ठाकुर, सन्तोष ठाकुर, चन्दा ठाकुर, चन्दा विजय ठाकुर, वर्षा ठाकुर, मोनिका ठाकुर, गूंजा ठाकुर, अनिता ठाकुर आदि समाज की महिलाएं शामिल थी।