श्री महाकाल को मंदिर में अर्पित फूलों से बना गुलाल तथा शक्कर की माला अर्पित की , 5 क्विंटल फूलों से खेली ब्रज की होली, होली व फ़ाग गीतों पर थिरकी मातृशक्ति एवं सदस्यगण

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री महाकालेश्वर मन्दिर में आज प्रातः भस्म आरती में पुष्प अर्पण व पुष्प वर्षा की गई. श्री महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा व पञ्चाङ्ग अनुसार सोमवार को संध्या आरती में बाबा श्री महाकाल को मंदिर में अर्पित फूलों से बना गुलाल तथा शक्कर की माला अर्पित की

संध्या-आरती पश्चात शासकीय पूजारी श्री घनश्याम गुरुजी व अन्य पुजारी, पुरोहित गण होलिका पूजन की  तत्पश्चात होलिका दहन श्री महाकाल मन्दिर प्रांगण में हुआ .
सात मार्च प्रातः धुलेंडी होंगी. मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि बाबा श्री महाकाल को सात मार्च प्रातः भस्म आरती में विशेष पुष्प -गुलाब ( श्री महाकालेश्वर मंदिर में अर्पित फूलों से बनाया गया गुलाल ) अर्पित किया जावेगा व यह उपलब्ध भी रहेगा. अन्य सभी से विशेष अनुरोध व निर्देश है कि अन्य किसी भी प्रकार का गुलाल लेकर न आवें.
चैत्र प्रतिपदा अर्थात 8 आठ मार्च से ददयोदक आरती, भोग आरती व संध्या आरती के समय मे आंशिक परिवर्तन होगा जबकि प्रातः होने वाली भस्म आरती व रात्रि की शयन आरती के समय यथावत रहेंगें.

——————————————————————————————————————————————————————————————————-

उज्जैन। हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज व महिला मंडल एवं युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में होली के पूर्व फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें फ़ाग गीतों पर सैकड़ों की संख्या में समाज की मातृशक्ति सदस्य एवं युवा साथी भगवान श्री हारितेश्वर महादेव के समक्ष खूब (नृत्य) थिरके।
समाज के मंत्री बृजमोहन शर्मा एवं महिला मंडल की सचिव पुष्पा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान हारितेश्वर महादेव एवं भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर फूलों एवं गुलाल लगाकर विधिवत फाग उत्सव प्रारंभ किया। तत्पश्चात समाज के अध्यक्ष वरुण शर्मा (सिंगवाडीया) की अध्यक्षता में एवं महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा (कालवानिया), प्रदेश के मंत्री दिलीप शर्मा (पंचोली) के आतिथ्य में फाग उत्सव मनाया गया। फागोत्सव में कृष्ण कन्हैयालाल के रूप में सिद्धि एवं राधा के रूप में भारती शर्मा ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आकर्षण नृत्य किया। समाज के फाग उत्सव में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति चुनरी की साड़ी उपस्थित हुई। वहीं समाज के सदस्य एवं युवा साथियों ने फाग उत्सव में 71 किलो से अधिक फूलों एवं 11 किलो गुलाल से समाज जनों का स्वागत करते हुए हर्ष उल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया।


——————————————————————————————————————————————————————————————-

अग्रवाल जैसीस के फाग उत्सव में हुई राधा कृष्ण संग शिव पार्वती की होली
5 क्विंटल फूलों से खेली ब्रज की होली, कृष्ण भक्ति के गीतों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ
उज्जैन। अग्रवाल जैसीस द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चों ने फाग खेला। इंदौर के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण संग शिव पार्वती की होली आकर्षण का केंद्र थी। ब्रज की होली और कृष्ण भक्ति के गीतों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ।
अग्रवाल जैसिस के सचिव प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष विजय अग्रवाल रहे। मंगलनाथ मार्ग स्थित सुरभि गार्डन पर आयोजित फाग उत्सव में 5 क्विंटल फूलों से होली खेली, रंग गुलाल, ठंडाई एवं महा प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि फाल्गुन मास में प्रकृति अपना स्वरूप बदलती है। पूरे वातावरण में उन्मुक्तता का भाव स्वतः ही आ जाता है। यह पूर्णतः धार्मिक और उल्लास उमंग का त्यौहार हर वर्ग मिलजुल कर मनाता है। होली के महापर्व पर कृष्ण मंदिरों में फाग उत्सव की धूम मची हुई है। भगवान के संग होली खेलने की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। वृंदावन से लेकर देश भर के कृष्ण मंदिरों में ठाकुर जी के साथ होली खेलने का बड़ा महत्व है। शास्त्रों में भी इसका उल्लेख मिलता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से अग्रवाल पंचायत न्यास के सचिव शैलेश मित्तल, रवि बंसल, शैलेंद्र मित्तल इस्कॉन, दीपक मित्तल, पूर्व ट्रस्टी रामबाबू गोयल, मधुर गर्ग, सीए संजय अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, पार्षद अंशु अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, वरिष्ठ नेता पंडित हेमंत व्यास, पार्षद माया त्रिवेदी, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल का कार्यक्रम में अभिनंदन किया गया। अग्रवाल जेसीज के संरक्षक कैलाश मित्तल, अजीत मंगलम, जगदीश अग्रवाल, जयकिशन अग्रवाल, अध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष आयुष चौधरी, डॉ. सचिन गोयल, नरेंद्र गुप्ता, अभिषेक बंसल, महिला जैसीस अध्यक्ष ऊषा गोयल, सरोज अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, शर्मिला गुप्ता, संध्या अग्रवाल, टीना अग्रवाल, रंजीता अग्रवाल, प्रिया मित्तल, निहारिका गर्ग, रेखा गर्ग, रेखा गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, टीना बंसल, अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, यश अग्रवाल, अंकुर गर्ग आदि उपस्थित थे।


होली के रंग किशोर दा के संग“ में उज्जैन के सिंगरों ने गाए गीत
वर्षा वर्मा को बेस्ट सिंगर का खिताब, 50 जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए
उज्जैन। ऑनेस्टी म्यूजिकल अकैडमी द्वारा “होली के रंग किशोर दा के संग“ गीत संगीत का प्रोग्राम कालिदास अकादमी में आयोजित किया गया।
हरपाल सिंह चावला ने ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष शुक्ला ऑक्सीजन मैन, खोजेमा रंगवाला, विशाल बंबिवाल, अजय नामदेव, दानिश खान आदि मौजूद रहे। इस प्रोग्राम में उज्जैन शहर के सिंगर ललित भावसार, प्रकाश वर्मा, आशा सिंह चौहान, वर्षा वर्मा, करुणा भावसार, आशु नागर, अरुण पाटीदार, तुषार वर्मा, डॉ. कमलेश सोनी, अनिल भावसार, उषा भावसार, अंशिता कानूनगो एवं अनामिका शुक्ला ने गीतों की प्रस्तुति दी। इस प्रोग्राम में वर्षा वर्मा को बेस्ट सिंगर का खिताब दिया गया। इसका चयन श्रोताओं ने किया था। मिस मध्य प्रदेश 2022 अंशिता कानूनगो द्वारा“दुनिया में लोगों को धोखा कभी हो जाता है“ श्रोताओं का दिल जीत लिया। एकेडमी के सिंगर बाबूलाल परमार का आकस्मिक निधन होने पर सभी श्रोताओं ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में 50 जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ इंजीनियर आशु नागर ने किया। आभार अनिल भावसार ने माना।

———————————————————————————————————————————————————————————-