होलीका माता, भक्त प्रहलाद की पूजा कर छोटे गोपाल मंदिर पर मनाया फाग उत्सव

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी टॉवर चौक स्थित छोटे गोपाल मंदिर में महाकाल महिला भक्त मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें होलिका माता व भक्त प्रहलाद का पूजन कर फाग के गीतों पर नृत्य किया गया।

महाकाल महिला भक्त मंडल की गीता यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष महाकाल महिला भक्त मंडल द्वारा छोटे गोपाल मंदिर के सुनील यादव के सहयोग से फाग उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष होलिका माता व प्रहलाद जी की पूजन कर फाग उत्सव का आरंभ किया गया और फाग के गीतों पर सभी महिला भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा नृत्य किया गया। फूल गुलाब उड़ा कर फाग महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छोटे गोपाल मंदिर के सुनील यादव व महाकाल महिला भक्त मंडल की गीता यादव, ज्योति यादव, विजयलक्ष्मी, मालती परिहार, योगिता परमार, पुष्पा राठौड़, कविता, सोनू जायसवाल, कविता शर्मा, हर्षिता शर्मा, माया मालवीय, अलीना, सीमा परिहार, प्रीति जिनवाल, शशिकला, राजश्री शर्मा, उषा शर्मा, शारदा, मंजू, अनीता सहित बड़ी संख्या में महाकाल महिला भक्त मंडल की सदस्य मौजूद रहीं।