श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर सजेगा सेहरा,श्री त्रिलोकेश्वर महादेव में लगेगा 56 भोग, होगी महाआरती-शिवरात्रि के दूसरे दिन लगेगा लड्डूओं का महाभोग

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर (छोटे महाकाल) फ्रीगंज में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव आज 17 फरवरी से प्रारंभ होगा। शिवरात्रि पर 18 फरवरी की शाम सवा क्विंटल फलों से महादेव का सेहरा सजेगा तथा छप्पन भोग अर्पित किये जाएंगे। शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर से प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

मंदिर के पुजारी पं. शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर अंतर्गत शुक्रवार को रूद्राभिषेक, लघुरूद्र का आयोजन होगा। वहीं 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सुबह महादेव का पंचामृत अभिषेक और आरती के पश्चात खिचड़ी और ठंडाई वितरण प्रारंभ होगा। शाम 6 बजे सेहरा दर्शन होगा तथा रात 8 बजे महाआरती होगी। महाआरती पश्चात प्रसादी वितरण का आयोजन होगा। वहीं 19 फरवरी को सुबह आरती के पश्चात लड्डूओं का महाभोग लगेगा। पं. व्यास के अनुसार महोत्सव को लेकर मंदिर पर साज सज्जा की जा रही है, महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। इस दौरान हजारों भक्त बाबा के दर्शन कर धर्मलाभ लेंगे।
—————————————————————————————————————————————————————————————————–

महाशिवरात्रि पर दोपहर 12 बजे 4 क्विंटल दुध की ठंडाई, शाम को सवा क्विंटल खीर प्रसाद का होगा वितरण
उज्जैन। फ्रीगंज में स्थित श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जनसहयोग से शिवरात्री का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर पर पांच समय आरती होगी। दोपहर 12 बजे मध्यान्ह आरती व 4 क्विंटल दुध की ठंडाई का वितरण होगा। संध्या आरती पश्चात सेहरा दर्शन व सवा क्विंटल खीर प्रसाद का वितरण होगा व रात्री 12 बजे शयन आरती होगी। कार्यक्रम संयोजक व मंदिर के पेतृक पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया की शिवलिंग लगभग 100 वर्ष पुर्व जमीन से खुदाई मे निकला था। तब इसकी स्थापना यहां की गई थी। इस वर्ष अखंड ज्योती हनुमानजी का शिव स्वरूप मे विशेष शृंगार किया गया है।

—————————————————————————————————————————————————————————————————–