अखिल भारत हिन्दू महिला महासभा द्वारा गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया, संगठन बेरोजगार महिलाओं को देगा रोजगार 

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भगवान ने हमें मनुष्य योनि जीवन दिया है। तो इसे व्यर्थ ना जाने दे संगठित हो कर उन बेसहारों का सहारा बने जो जीवन में मेहनत ईमानदारी से आगे बढ़कर अपने जीवन को खुशहाल व सफल बनाना चाहते हैं उसी क्रम में आज 26 जनवरी को अखिल भारत हिन्दू महिला महासभा द्वारा गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया।

महिला मंडल में सालों से निस्वार्थ सेवा एवं सबका भला सोचने व करने वाली श्रीमती नीलू वर्मा द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्या की देवी माता सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्री मति नीलू वर्मा द्वारा बसंत पंचमी गणतंत्र के विषय में बताया गया कि 26 जनवरी हमारा राष्ट्रीय पर्व है। और इस खुशी के मौके पर में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुवे अंचित सहकारी शाख संस्था खोलने जा रही हूं। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार हेतु लोन दिया जाएगा इसी के साथ हमारी संस्कृति और संस्कार बच्चे भूलते जा रहे हे तो बच्चो को संस्कार देने और अपने वेद रामायण महाभारत एवं संस्कृत भाषा सिखाने हेतु। आगामी दिनो में संस्कृत पाठशाला चालू की जायेगी जिसमें बच्चे संस्कृत व हमारे वैदिक पुराणों का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महिलाएं प्रदेश अध्यक्ष श्री मती नीलू वर्मा,सारिका चौबे निर्मला यादव जिला अध्यक्ष, प्रतिभा नगर अध्यक्ष, अंबिका यादव नगर मंत्री, प्रीति राठौड़ कार्यलय मंत्री, मुसकान गहलोत, भावना सोनी संभाग अध्यक्ष, ज्योति यादव सीमा साल्वी एवम् अन्य महिलाएं शामिल हुईं। यह जानकारी अखिल भारत हिन्दू महासभा की मीडिया प्रभारी अनुराधा चावड़ा द्वारा दी गई।