राष्ट्रीय लाठी खेल चैम्पियनशिप उज्जैन के खिलाड़ियों ने जीते 57 गोल्ड, 50 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज़ मैडल

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उत्तराखंड देव भूमि हरिद्वार में पारम्परिक लाठी खेल महासंघ भारत के द्वारा राष्ट्रीय लाठी खेल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, केरला आदि राज्यो के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। जिसमें सबसे अधिक मैडल प्राप्त कर मध्यप्रदेश सिरमौर रहा।

कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद जोशी ने बताया कि उज्जैन नगर के 57 खिलाड़ियों ने इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इन्होंने लाठी प्रतीयोगिता की चारों विधाओं में 57 गोल्ड, 50 सिल्वर तथा 14 ब्रॉन्ज़ मैडल प्राप्त किये। टेक्निकल डायरेक्टर रजनी नरवरिया और पवन के मार्गदर्शन में खिलाड़ीयों ने विजयश्री हांसिल की। इस चेम्पियनशिप में मध्यप्रदेश से द्रोणाचार्य अवार्डी मनोज दुबे, मध्यप्रदेश संघ के सचिव राहुल दुबे, विश्वकर्मा, श्री बुंदेला ने दल का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उज्जैन लौटने पर विशाल राजोरिया, अनिल धर्में, शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके, विजय दीक्षित ने खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की तथा कहा कि खिलाड़ियों की लगन और मेहनत ने आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया।


9 साल की नव्या ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल
उज्जैन। हरिद्वार में पारंपरिक लाठी खेल महासंघ भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लाठी खेल चैम्पियनशिप में उज्जैन की 9 वर्षीय नन्हीं नव्या शाह ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल हासिल किये।
सुमित शाह के अनुसार उक्त राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र सहित देशभर के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद जोशी, टेक्निकल डायरेक्टर रजनी नरवरिया के मार्गदर्शन में नव्या ने उक्त उपलब्धि हासिल की।

————————————————————————————————————————————–