कावड़ यात्रा समिति के मंडल में से 10 प्रतिनिधियों को गर्भगृह में दर्शन की मिले स्वीकृति

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्रावण माह में देश विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों एवं कावड़ यात्रियों को दर्शन में परेशानी न हो, इस हेतु बेरिकेट्स में लंबी दुरी में नहीं घुमाते हुए सुगम व्यवस्था बनाने की मांग को लेकर भाजपा नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प प्रदेश सहसंयोजक संभाग प्रभारी केशर सिंह पटेल ने कलेक्टर एवं मन्दिर प्रशासक को पत्र दिया।

केशरसिंह पटेल ने कहा कि श्रावण मास में प्रदेश के साथ देशभर से कावड़ यात्री भी बाबा श्री महाकाल को पवित्र नदियों का जल अर्पित करने आते हैं। इनमें कई बड़ी कावड़, ध्वज एवं कलश यात्रा मंडल एवं समितियां भी है जो कि श्रावण मास में निरंतर बड़ी संख्या में परंपरानुसार प्रतिवर्ष आते है। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाकालेश्वर के मुख्य द्वार से होते हुए प्रवेश द्वार क्रमांक 4 या 5 से व्यवस्था अनुसार प्रवेश कर दर्शन कर बाबा को जल अर्पित करते हैं। पत्र के माध्यम से श्री पटेल ने मांग की 4 एवं 5 नंबर गेट से ही कावड़ यात्रियों को प्रवेश दिया जाए। साथ ही कावड़ यात्रा समिति के प्रत्येक मंडल में से 10 प्रतिनिधियों को गर्भगृह में दर्शन की स्वीकृति परंपरानुसार प्रदान करें। पत्र के माध्यम से केशरसिंह पटेल ने मांग की कि कावड़ यात्रियों की सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेश प्रदान करें। साथ ही आम दर्शनार्थियों को भी लंबी दूरी तय न करना पड़े और उन्हें परेशानी न हो ऐसी व्यवस्था भी प्रशासन तुरंत सुनिश्चित करे।

file photo-