जय महेश के उद्घोष से गूंजायमान हुई धर्मनगरी,महेश नवमी महोत्सव में निकला चल समारोह

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महेश नवमी महोत्सव 2022 के चतुर्थ दिवस 8 जून बुधवार को श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी समाज उज्जैन का संयुक्त चल समारोह निकला। जिसमें पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केशरिया साड़ी में शामिल हुई। चल समारोह मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं निवासरत समस्त माहेश्वरी परिवारों ने पालकी में विराजित भगवान महेश की पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की। बैंड, बग्घी, घोड़े चल समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे वहीं महिलाओं, पुरूषों, बच्चों द्वारा जय महेश के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

भगवान श्री महेश एवं श्री चारभुजानाथजी का अभिषेक प्रातः 8 बजे माहेश्वरी भवन गोलामंडी पर हुआ। पूजा अर्चना महेश प्रसाद पलौड़, आनंदीलाल गांधी, मंदिर समिति सदस्य नृसिंह देवपूरा संयोजक, कैलाशचंद्र गगरानी सहसंयोजक, राकेश सोडानी, अंकित मूंदड़ा, शांता मंडोवरा, सीमा परवाल, अभिनंदन एवं वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ प्रभारी श्यामसुंदर कन्हैयालाल भूतड़ा द्वारा की गई। वहीं चल समारोह में अजय झंवर मानक मंत्री पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा, अनिल मंत्री संयुक्त मंत्री पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा, महेशचन्द्र लड्ढा अध्यक्ष जिला माहेश्वरी सभा, उज्जैन, भूपेन्द्र भूतड़ा अध्यक्ष माहेश्वरी सभा, कैलाश नारायण राठी, सचिव माहेश्वरी सभा, लक्ष्मी नारायण मूंदड़ा, प्रतिनिधि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा, निरंजन हेड़ा मुख्य संयोजक महेश नवमी महोत्सव शामिल रहे। माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी समाज उज्जैन का संयुक्त चल समारोह माहेश्वरी भवन गोला मण्डी उज्जैन से प्रारंभ होकर गोंदा चौकी, तेली वाड़ा चौराहा, कंठाल चौराहा, सती गेट, सराफा, छत्री चौक, मंत्री लॉज होते हुए चारभुजानाथ मंदिर गोलामंडी पहुंचा। चल समारोह में समाज के वरिष्ठ राधाकिशन सोडानी, किशनलाल समदानी, इन्दरमल खटोड़, जुगलकिशोर चितलांग्या, बृजकिशोर दरगड़, एच.एल. माहेश्वरी, विनोद काबरा, ओ.पी. तोतला, जयप्रकाश राठी, पुरुषोत्तम बंग, श्रीधर मूंदड़ा, अम्बालाल भंसाली, कांतिलाल सोडानी, मांगीलाल बाहेती, अनन्तनारायण भंसाली, श्याम पलौड़, राधेश्याम कांसट, शंकरलाल राठी, कैलाश डागा, नवल लखोटिया, कैलाश मंत्री, अजय मूंदड़ा, नृसिंह ईनाणी, नंदकिशोर लखोटिया, सौरभ देवपुरा, पंकज केला, सत्यनारायण पलौड़, डॉ. दुर्गेश माहेश्वरी, राजेंद्र काबरा, जगदीश लड्ढा, दिलीप लोया, मुरलीधर हेड़ा, रमेशचंद्र हेड़ा, मोहन पलोड़, सी.आर. माहेश्वरी, रमेशचंद्र मालू, जगदीशचंद्र मालपानी, कमलेश मंत्री, विजय चिचाणी, ओमप्रकाश पलौड़, पुरुषोत्तम होलानी, सुरेन्द्र काबरा (हीरू), जितेन्द्र कुमार तोषनीवाल, राधेश्याम मंत्री, घनश्याम बाहेती सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।