जिले के 400 पुलिसकर्मी के साथ कंजरों के डेरों पर धावा,2 करोड़ से ज्यादा का चोरी किया सामान मिला

देवास। (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) देवास पुलिस ने कंजर डोरों पर सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 400 पुलिसकर्मी व अधिकारियों के बल के साथ एसपी डा शिव दयाल सिंह ने रात 2 बजे आपरेशन किया। जिले के अलग-अलग स्थानों पर 16 कंजर डेरों पर एक साथ कार्रवाई कर दबिश गई। जिसमें पुलिस ने दो करोड़ से ज्यादा का मशरूका बरामद किया है। एक दर्जन फरार बदमाशों को हिरासत में लिया गया।

कंजर डेरों पर पूरी सर्चिंग अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध शराब सहित सभी अवैध ठिकानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 2 एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी एवं 24 थाना प्रभारियों की आठ टीमों के साथ रात में सभी जगह एकसाथ दबिश दी गई थी। रात होने की वजह से बाडीवार्न कैमरों के साथ लैस होकर टीम पहुंची थी।

100 से ज्यादा दो पहिया वाहन जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के तहत 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन, एक दर्जन चार पहिया वाहन, देसी कट्टे, ट्रैक्टर ट्राली, पिकअप, आइसर वाहन सहित अनेकों वाहनों के कलपुर्जे बरामद किए हैं।

सांकेतिक चित्र-