पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ महा अभियान, जल पात्र वितरण कर पक्षी रक्षा का लिया संकल्प 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) नगर के साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था निर्झर द्वारा पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ अभियान अंतर्गत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सहकारी बैंक कर्मचारियों को जल पात्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अनिल सिंह चंदेल का संस्था अध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर निर्झर द्वारा स्वागत कर पक्षी मित्र अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह ठाकुर, आनंद सिंह खींची, भूपेंद्र गोमे, प्रदीप सिंह तोमर, किशोर मुलानी, दिलीप सिंह राजपूत, अभिषेक बैस, एसएन सोमानी, अर्जुन सिंह सिकरवार, सुनीता इवन्स ने पक्षी की रक्षा करने का संकल्प लिया।